ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खुद हो गए लहूलुहान, कुत्ते ने बच्चे पर किया था अटैक, मालिक पर केस दर्ज

बिलासपुर: कुत्ते से मासूम को बचाया पर खुद हो गए घायल।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पॉश कॉलोनी में पालतू कुत्ते ने मासूम बच्चे को काटने के लिए दौड़ाया, जिसे देखकर कॉलोनी के अधेड़ बीमा कर्मी ने बच्चे को बचा लिया। लेकिन, डॉग ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। मासूम बच्चा कॉलोनी के ही मजदूर का बेटा है, जो खेल रहा था। तभी कुत्ते ने उसे देखकर भौंकना शुरू कर दिया। मामले में पुलिस ने कुत्ते के मालिक पर केस दर्ज कर लिया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।रामावैली कॉलोनी निवासी सुरेश प्रेमानी (52) एलआईसी में काम करते हैं। घटना बीते रविवार की है जब दोपहर को जर्मन शेफर्ड डॉग मासूम बच्चे को देखकर भौंकने लगा और हमला करने की स्थिति में था। इस दौरान बच्चा चीख-चीखकर रोने लगा, जिसे देखकर वे दौड़ते हुए बच्चे को बचाने के लिए पहुंचे।बच्चे की बच गई जान, पर अधेड़ पर कर दिया हमलाइस दौरान उन्होंने बच्चे को कुत्ते के हमले से बचा लिया। लेकिन डॉग ने सुरेश प्रेमानी पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उन्हें कई जगहों पर काटकर जख्मी कर दिया। डॉगी के काटने से उनका हाथ लहूलुहान हो गया।मालिक को दी समझाइश, तब उल्टा करने लगा विवादबताया जा रहा है कि कुत्ते का मालिक व्यापारी मुकेश अधीजा है। सुरेश प्रेमानी ने पालतू डॉग (जर्म शेफर्ड) को बांधकर रखने की समझाइश दी, तब वे उल्टा सुरेश प्रेमानी से भिड़ गए और विवाद करना शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में की। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकेश अधीजा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।प्रेमानी बोले- कॉलोनी में आवारा और पालतू कुत्तों का है आतंकसुरेश प्रेमानी ने बताया कि कॉलोनी में आवारा कुत्तों के साथ ही पालतू डॉग का भी आतंक है। दरअसल, कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोग कई महीनों से डॉगी को खुला छोड़ देते हैं। जर्मन शेफर्ड, डाबरमैन जैसे बड़े-बड़े कुत्ते कॉलोनी में खुला घूमते रहते हैं। उनके मालिक को मना करने पर विवाद करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.