ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोलार प्लांट में बिजली गुल, 8 लाख को आज नहीं मिलेगा पानी

भोपाल: कोलार फिल्टर प्लांट में बिजली सप्लाई प्रभावित होने के कारण गुरुवार को करीब 8 लाख आबादी को पानी सप्लाई नहीं होगा। बुधवार को सुबह सवा दस बजे से शाम सवा पांच के बीच यहां तीन बार बिजली गुल हो गई। बिजली कंपनी का कहना है कि कोलार प्लांट तक की हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट था और प्लांट में लगे ट्रांसफार्मर का जंपर भी खराब हो गया था।गुरुवार को सुबह के वक्त अरेरा कॉलोनी ई-1 से 5, रेलवे कॉलोनी हबीबगंज, 1100 क्वाटर्स, जनता क्वाटर्स, मीरा नगर, चार इमली, पंचशील नगर, प्लेटिनम प्लाजा, शास्त्री नगर, जवाहर चौक, जवाहर बाल उद्यान, गिन्नौरी, मोती मस्जिद, वहीदिया टंकी, चांदबड़, निशातपुरा, पिंजूमल टैंक, पुराना बस स्टैंड, बाल विहार, स्टेशन बजरिया, नेहरू नगर, वैशाली नगर, कोटरा शासकीय आवास, बघीरा अपार्टमेंट, साउथ टीटी नगर, 228 क्वाटर्स, अम्बेडकर नगर, सरस्वती नगर, 25वीं बटालियन, गीतांजलि कॉम्पलेक्स, संजय कॉम्पलेक्स, शाहपुरा ए, बी, सी सेक्टर, गुलमोहर, त्रिलंगा, ई-7 एक्सटेंशन, गौरागांव, बिशनखेड़ी, सेवनिया गौड़, नीलबड़ क्षेत्र, शाहपुरा छावनी, बुधवारा, नदीम रोड, लखेरापुरा में पानी नहीं आएगा।शाम के वक्त नारियलखेड़ा, जेपी नगर, पीजीबीटी क्षेत्र, काजी कैंप, शाहजहांनाबाद, पिंजूमल टैंक, टीला जमालपुरा, बाल विहार, पुतलीघर, इब्राहिमगंज, चांदबड़, आरिफ नगर, कांग्रेस नगर, शांति नगर, ग्रीन पार्क, जनता क्वाटर्स, सांईं बाबा नगर, ई-6-7 अरेरा कॉलोनी, पीएंडटी कॉलोनी, जवाहर चौक, गुलमोहर, पारस सिटी, नूरमहल, इमामीगेट, पीरगेट, अशोक कॉलोनी के अासपास के क्षेत्रों में सप्लाई बाधित रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.