ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

130 से अधिक कार्य का करेंगे शिलान्यास, तीन अरब से अधिक की देंगे सौगात

फिरोजाबाद: सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को फिरोजाबाद आ रहे हैं। वह तिलक इंटर कॉलेज के मैदान में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ ही जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह तीन अरब से अधिक की ढाई सौ से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।मुख्यमंत्री के अचानक लगे कार्यक्रम से प्रशासन उनके आगमन की तैयारी युद्धस्तर पर कर रहा है। लगभग सभी विभागों में बुधवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां होती दिखीं। कहीं बुकलेट बन रही थी तो कहीं कर्मचारी योजनावार लाभार्थियों के आंकड़े जोड़ रहे थे।नगर विधायक मनीष ने तैयारियों का लिया जायजा।पुलिस लाइन में उतरेगा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पहले गांधी पार्क में उतरवाने की तैयारी थी, लेकिन अलग अलग कारणों से गांधी पार्क सहित शहर के किसी भी मैदान में हैलीपैड नहीं बन सका। इसके बाद पुलिस लाइन में ही हैलीकाप्टर उतरवाने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस लाइन से लेकर जैन मंदिर और रोडवेज बस स्टैंड के सामने से होते हुए तिलक कॉलेज के सुरक्षा व्यवस्था का ब्लू प्रिंट तैयार किया। मेयर नूतन राठौर, विधायक मनीष असीजा, डीएम रवि रंजन, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, उप नगर आयुक्त संतोष यादव, सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने तिलक कालेज में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।130 कार्यों का होगा शिलान्यासनगर निकाय चुनाव से ठीक पहले आ रहे योगी अपनी जनसभा में 198 करोड़ रुपये के 125 कार्यों का लोकार्पण और 137.50 करोड़ रुपये से होने वाले 130 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए शिलापट्टिकाएं बनाने का कार्य भी युद्धस्तर पर चल रहा है। नगर विधायक मनीष असीजा ने भी तिलक कॉलेज जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.