ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ढाई साल के बच्चे का अपहरण कर बेचने की थी योजना,आरोपी गिरफ्तार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र से दौरेठा नंबर 2 से अगवा ढाई साल के मयंक को पुलिस ने मथुरा के वृंदावन से सकुशल बरामद कर लिया। उसे वृंदावन का रहने वाला मौसिम उस्मानी अगवा कर ले गया था। इसके बाद अपने दोस्त को दे दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथियों को भी पकड़ा है। पुलिस का शक है कि आरोपी अगवा करने के बाद बच्चे को बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के तार किसी बड़े गैंग से जुड़े तो नहीं है।

बता दें कि आजमपाड़ा के सत्यम नगर निवासी परचून व्यापारी जयप्रकाश अपने परिवार के साथ दौरेठा नंबर 2 में अपनी नानी के घर आए थे। मंगलवार की शाम उनका ढाई साल का बेटा मयंक घर के बाहर खेल रहा था, तभी लापता हो गया था। उसकी तलाश में जुटे परिजनों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो एक संदिग्ध मयंक को ले जाते दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को बच्चे के अपहरण की सूचना दी थी।

पुलिस ने बताया कि मथुरा के वृंदावन का रहने वाला मौसिम उस्मानी घर के बाहर से बच्चे को उठाकर ले गया था। बच्चे को ले जाते हुए उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। वह भोगीपुरा होते हुए आगरा कैंट स्टेशन की तरफ लेकर गया था। इससे पुलिस को सुराग मिल गया।मौसिम बच्चे को वृंदावन में कांशीराम कॉलोनी में अपने दोस्त जसवंत मिस्त्री के घर पर छोड़ आया था। इसके बाद वापस आ गया था। उसे पता था कि अगर सीसीटीवी में फुटेज आया तो वह पकड़ा जाएगा। किसी को शक नहीं हो, इसलिए जल्दी वापस आ गया था। मगर, पुलिस ने उसे पकड़ लिया ।

पुलिस को काफी देर तक आरोपी गुमराह करता रहा। बाद में सख्ती से पूछने पर उसने सच उगल दिया। पुलिस उसके दोस्त के घर पर पहुंच गई। मथुरा से बालक को बरामद कर दिया गया। बच्चे के सकुशल मिलने से परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया है।पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अगवा करने के बाद मयंक को बेचने की योजना बना रहे थे। मगर, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब यह पता किया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने पहले कितने बच्चे बेचे हैं। किन को भेजे हैं। वह किसी बड़े गैंग से तो नहीं जुड़े हैं, जो बच्चा चोरी करके बेचते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.