ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्पीड ब्रेकर पर ट्रैक्टर उछलने से नीचे गिरा; ड्राइवर मौके से हुआ फरार

हांसी। हरियाणा के हिसार के हांसी में भाटोल गांव के नजदीक जगदीश नामक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जगदीश लकड़ी से भरे ट्रैक्टर की ट्राली पर बैठकर जुलाना से हांसी आ रहा था। वह भाटोल गांव के नजदीक पहुंचा स्पीड ब्रेकर पर ट्रैक्टर उछल गया। जगदीश नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।हादसे के बाद ड्राइवर अपने ट्रैक्टर को साइड में लगा कर मौके से फरार हो गया। जगदीश को मजदूर ने उठाया। बाद में उसे हांसी के नागरिक हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जगदीश दयाल सिंह काॅलोनी में विराट नगर का रहने वाला था। वह मजदूरी का काम करता है। जगदीश की उम्र 36 वर्ष थी। उसके शव का डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.