ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मादक पदार्थ की राजस्थान देने जा रहा था डिलीवरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर; मंदसौर की सुवासरा पुलिस ने चौमेहला रोड से एक बाइक सवार को पकड़कर उसके कब्जे से डेढ़ किलो मादक पदार्थ अफीम जब्त की है। बरामद की गई अफीम की कीमत करीब 2 लाख रुपए है ।आरोपी अफीम को प्लास्टिक के थैले में भरकर बाइक से राजस्थान के डग में किसी अकरम को देने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।सुवासरा थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय ने बताया गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि बिना नंबर की मेहरून रंग की यामाहा बाइक से एक युवक अफीम लेकर राजस्थान जाने वाला है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने टीम बनाकर गंगधार चौमहला रोड पर नाकाबंदी के लिए लगाया। सूचना के अनुरुप नकबन्दी के दौरान वैसी ही बाइक लेकर आया। उसे रोका तो उसके पास प्लास्टिक के थैले में करीब डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम हसनेन पिता हबीब अजमेरी 19 निवासी माल्याखेडी थाना वायडी नगर बताया।आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह माल्याखेड़ी से अफीम लाया था और डग में किसी अकरम नाम के व्यक्ति को देने जा रहा था। आरोपी को आज न्यायालय में प्रस्तुत कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.