ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सड़क चौड़ी करने और फीडर मेंटेनेंस के लिए चार घंटे का शट डाउन

बैतूल: बैतूल में दो बिजली फीडर में कल शनिवार और रविवार बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। सड़क चौड़ीकरण और फीडर मेंटेनेंस के लिए शनिवार और रविवार को बिजली बंद रखने की सूचना जारी की गई है। कल 9 क्षेत्र और रविवार तीन क्षेत्रों में चार घंटे बिजली बंद रखी जाएगी।मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल (शहर) जोन-1 के सहायक यंत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका द्वारा कॉलेज चौक से मस्जिद चौक तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किए जाने के कारण 26 नवंबर को 11 केवी कालापाठा फीडर अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।कालापाठा फीडर अंतर्गत लोहिया वार्ड, चुन्नीढाना, राजेन्द्र वार्ड, सिविल लाइन, संजय कॉलोनी, मुर्गी चौक, शिवाजी वार्ड, स्वीपर कॉलोनी, जेएच कॉलेज रोड आदि क्षेत्र शामिल हैं।27 नवंबर को रामनगर फीडर का विद्युत कटौती शड्यूल27 नवंबर को 11 केवी रामनगर फीडर का मेंटनेंस कार्य होने के कारण इस फीडर अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। रामनगर फीडर अंतर्गत रामनगर, गर्ग कॉलोनी, पटवारी कॉलोनी आदि क्षेत्र शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.