ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीडीओ ने बच्चों से पूछे प्रश्न हल, हिंदी और गणित के प्रश्न भी करवाए हल

श्रावस्ती; श्रावस्ती में शिक्षा का स्तर कुछ समय पहले काफी नीचे था। शिक्षा व्यवस्थाओं को बेहतर करने और शिक्षा व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए जनपद में अब आला अधिकारियों के द्वारा लगातार परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं शिक्षा व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार पढ़ाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी के साथ ही शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता परखने के लिए बच्चों से अंग्रेजी हिंदी और गणित के प्रश्न भी हल करवाए जा रहे।इसी के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने विकास खण्ड गिलौला के अन्तर्गत संविलियन विद्यालय दिकौली का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। विद्यालय में उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करने पर पंजीकरण के सापेक्ष उपस्थिति कम होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पंजीकृत बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति कराने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने अध्यापकों को लर्निंग आउटकम सिस्टम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पढ़ाने हेतु निर्देशित किया। वहीं बच्चों को भी लग्न से पढ़ कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।सीडीओ ने किया निरीक्षण।सीडीओ ने छात्र-छात्राओं को पढ़ायाबताते चले कि इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने गणित विषय के प्रश्न को भी हल कर छात्र-छात्राओं को पढ़ाया भी। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछकर दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता की जांच किया। वहीं उन्होंने बच्चों से उनके जिज्ञासा को भी जाना। तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय में बने मध्यान्ह भोजन की भी जानकारी ली।भोजन की गुणवत्ता पर भी विशेष देने के दिए निर्देशइस दौरान मध्यान्ह भोजन में दाल-रोटी बनी थी। जिस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि बच्चों को मध्यान्ह भोजन खिलाते समय दरी शेड के नीचे अच्छे से बैठाकर भोजन कराया जाए तथा भोजन की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय में बने शौचालयों की बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय परिसर में बने किचन, पेयजल, अग्नि शमन यंत्र आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त रखने का निर्देश दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.