ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चलती पैजरो गाड़ी से नशे में की थी हवाई फायरिंग; अब बोला- कोई पीछे लगा था

लुधियानापंजाब के लुधियाना में ईशर नगर के पास फिरोजपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के साथ चलती पजैरो कार से हवा में फायरिंग कर दी। वह शराब के नशे में बताया गया। सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका सहयोगी अभी फरार है।पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी की पहचान फिरोजपुर के गुरु हर सहाय के संदीप कुमार के रूप में हुई है। वह किसान है। पुलिस ने उसके कब्जे से उसकी लाइसेंसी पिस्तौल, 8 गोलियां और पजैरो गाड़ी बरामद की। आरोपी के साथी हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।मामले की जांच कर रहे ASI सतविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि पजैरो में सवार लोगों ने ईशर नगर नहर पुल के पास चलती गाड़ी से हवा में गोलियां चला दी हैं। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दी।रजिस्ट्रेशन नंबर को पुलिस ने किया ट्रेसASI ने कहा कि वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर को ट्रेस कर पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शराब के नशे में था। उसने यह भी दावा किया कि उसने गोली चलाई थी, क्योंकि उसने देखा कि कोई कार में उनका पीछा कर रहा था। ASI ने कहा कि आरोपी ने दावा किया कि उसने केवल एक गोली लाई थी, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि आरोपी ने हवा में 2 से 3 फायर किए थे।आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला अधिनियम), 34 (सामान्य इरादे से कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्य), आर्म्स एक्ट की धारा 27, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के साथी हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.