ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बेरहम मां-बाप ने सिर पर फावड़े से वार कर 6 माह की मासूम बच्ची की हत्या

छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में एक युवक ने अपनी ही छह माह की बच्ची की हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के साथ मिलकर उसके शव को कपड़े में लपेटकर तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मोहला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बोगाटोला निवासी आत्माराम कोठारी (38) की छह माह की बच्ची 16 नवंबर को लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच 24 नवंबर को पुलिस को जोगी तालाब से कपड़े में लिपटा एक बच्ची का शव बरामद हुआ। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो पता चला कि सिर पर वार कर बच्ची की हत्या की गई है। इसके बाद साइबर सेल से मदद मांगी।

जांच के दौरान पुलिस को परिजनों पर ही संदेह हो रहा था। इस पर पुलिस ने आत्माराम और उसकी पत्नी रीना कोठारी (37) से अलग-अलग पूछताछ की। दोनों के बयानों में विरोधाभास था। इसके चलते पुलिस का शक गहरा गया। सख्ती से पूछताछ में आत्माराम ने अपनी पत्नी रीना के साथ मिलकर बच्ची की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

पत्नी को किसी और से बात करते देख आया गुस्सा
आत्माराम ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर की रात करीब 8 बजे सपरिवार खाना खाया। इसके बाद सभी लोग सोने के लिए अपने कमरे में चले गए। इसी बीच रात करीब 11 बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली तो देखा की पत्नी रीना वहां नहीं थी। वह बच्ची को साथ लेकर कोठार में किसी आदमी से बात कर रही थी। आवाज सुनकर वह भाग निकला। आत्माराम ने जब पत्नी से उसके बारे में पूछा तो उसने कोई नहीं था कहकर मना कर दिया।

आरोप है कि इसके बाद आत्माराम को गुस्सा आ गया। उसने बच्ची मेरी नहीं है कहते हुए वहां रखा फावड़ा उठाया और उसके सिर पर मार दिया। इसके चलते बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद किसी को पता न चले इसके लिए रीना के साथ मिलकर बच्ची के शव को कपड़े में बांधा और अंधेरे में तालाब में जाकर फेंक आए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.