ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

बुरहानपुर में प्रेम संबंध की पोल खुलने के डर से प्रेमी से कराई बेटे की हत्या

बुरहानपुर    मां साक्षात भगवान का रूप होती हैं। औलाद को जरा सी खरोच भी आ जाए, तो मां का दिल तड़प उठता है। लेकिन बुरहानपुर में एक महिला ने मां के इस पावन रूप को कलंकित करने वाला कृत्य किया है। ये कहानी सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या एक मां इतनी बेरहम भी हो सकती हैं ?.. मामला प्रेम प्रसंग का है। अपने प्रेम संबंध की पोल खुलने के डर से एक महिला ने अपने 14 साल के बेटे की प्रेमी से हत्या करवा दी।

जंगल में की हत्या, पेड़ पर लटका दिया शव

महाराष्ट्र के जलगांव के विक्रंत गांव का रहने वाला प्रेमी बच्चे को लेकर बुरहानपुर के असीरगढ़ के जंगल पहुंचा। जहां बच्चे की हत्या के बाद शव को फंदे से लटका दिया। बच्चे की लाश 10 दिनों तक जंगल में पेड़ पर लटकी रही। आरोपी की निशानदेही पर बुधवार रात करीब 3 बजे जलगांव पुलिस बुरहानपुर पहुंची। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि बुरहानपुर पुलिस की मदद से शव बरामद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के पिता का कहना है कि पत्नी का प्रेमी काला जादू करता है। दोनों के अफेयर का राज बेटा मुझे नहीं बता दे, इसलिए दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटा दिया।

प्रेमी और मृतक की मां गिरफ्तार

14 साल के पुरुषोत्तम पिता विलास पाटिल निवासी जलगांव 12 दिन से घर से लापता था। पिता ने तलाशा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जलगांव पुलिस भी उसे खोज रही थी। पड़ताल में अवैध संबंध का पता चला, तो शक के आधार पर प्रेमी प्रमोद को हिरासत में लिया। सख्ती दिखाने पर वह टूट गया। उसने गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने उसे और मृतक की मां मंगला पाटिल को गिरफ्तार कर लिया।

पिंजरा दिलाने के बहाने बच्चे के ले गया थो आरोपी

मां मंगला पाटिल और प्रमोद सिंपी का प्रेम संबंध चल रहा था। बच्चे को इसका पता चल गया था। हालांकि उसने पिता को इतना ही कहा था कि एक युवक घर के आसपास घूमता है। मां को डर था कि कहीं बेटा उसके अफेयर की बात पिता को न बता दे। अपना डर उसने प्रेमी से साझा किया। फिर बेटे को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। घर आने-जाने के कारण बच्चा प्रमोद को जानता था।

12 दिन पहले पुरुषोत्तम घर की छत पर कबूतर उड़ा रहा था, तो आरोपी प्रमोद वहां आ गया। उसने भी उसके साथ कबूतर उड़ाना शुरू कर दिया। बातों-बातों में उसने उसे लालच दिया कि मेरे साथ चल तुझे कबूतर पालने के लिए पिंजरा दिलवाता हूं। प्रमोद की बातों में आकर वह उसके साथ चल दिया। जलगांव से वह उसे बाइक पर बैठाकर घुमाने का कहते हुए असीरगढ़ के जंगल ले आया। मौका देखकर उसने रावेर में रस्सी खरीद ली थी। जंगल में उसने बच्चे की हत्या कर दी। उसे बेर के पेड़ पर लटका दिया।

पिता बोले- बहला कर बेटे को ले गया था साथ

आरोपी को साथ लेकर जलगांव महाराष्ट्र से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसमें प्रधान आरक्षक वासुदेव मराठे, सतीश हरनोर, विजय दुश्रे शामिल थे। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द किया गया। पिता विलास का कहना है कि प्रमोद रेत का कारोबार करता है। वह काला जादू भी करता था। मेरे बेटे को भी जादू टोना कर बहला कर अपने साथ लाया होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.