ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बड़ा झटका ! 1 दिसंबर से Hero MotoCorp की गाड़ियां होंगी महंगी

देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर (Two-Wheeler) मैन्युफैक्चरिंग कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. Hero MotoCorp  कंपनी ने 1 दिसंबर से अपनी टू-व्हीलर की कीमतों में 1,500 रुपए तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इससे हीरो डीलक्स, स्प्लेंडर और पैशन सहित अन्य गाड़ियां महंगी हो जाएंगी।

मेकिंग कॉस्ट बढ़ने को बताया वजह
हीरो मोटोकॉर्प के मुताबिक, मेकिंग कॉस्ट की वजह से बाइक और स्कूटर की कीमतों में बढ़ोतरी करने की जरूरत पड़ी है। कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर निरंजन गुप्ता ने बताया कि मोटरसाइकिल और स्कूटर्स की कीमत बढ़ाना अनिवार्य हो गया है। महंगाई के चलते गाड़ियों के अलग-अलग कॉम्पोनेंट्स की लागत बढ़ी है, इसलिए इनकी ओवर ऑल मेकिंग कॉस्ट बढ़ी है। इसलिए हम सभी गाड़ियों की कीमत में इजाफा करने जा रहे हैं।

सभी गाड़ियों की कीमत में अलग-अलग इजाफा
ये गाड़ियां 1 दिसंबर से 1500 रुपए तक महंगी हो जाएंगी। सभी गाड़ियों की कीमत में अलग-अलग इजाफा किया जाएगा। हीरो की स्प्लेंडर कई महीनों से देश की नंबर-1 मोटरसाइकिल बनी हुई है। अक्टूबर में हीरो ने स्प्लेंडर की 2,61,721 यूनिट बेचीं।

इससे पहले सितंबर में बढ़ाए थे दाम
इससे पहले हीरो मोटोकॉर्प ने इसी साल सितंबर महीने में भी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा किया था। तक कंपनी ने सभी टू-व्हीलर्स मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत में 1000 रुपए से 3000 रुपए तक की बढ़ोतरी की थी।

पिछले साल 4 बार बढ़ाई कीमतें
हीरो मोटोकॉर्प में 2021 में चार बार कीमतें बढ़ा चुकी है। कंपनी ने जनवरी, अप्रैल, जुलाई और सितंबर में अपनी गाड़ियां महंगी की थीं। तब भी कीमतें बढ़ने की वजह पीछे रॉ मटेरियल का महंगा होना बताया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.