ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आठवें हफ्ते के एविक्शन में मेकर्स ने पलटा खेल, घरवाले भी हैरान रह गए

‘Bigg Boss 16’ टीवी का सबसे कॉन्ट्रोर्शियल रियलिटी शो है, जो इन दिनों घर में होने वाले झगड़ों की वजह से चर्चा में है। शो में रोजाना कोई न कोई किसी से लड़ रहा है। शो अपने आठवें हफ्ते में पहुंच गया है और इस हफ्ते ‘बिग बॉस’ में चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट थे, जिसमें अर्चना गौतम, अंकित गुप्ता, सौंदर्या शर्मा और सुंबुल तौकीर खान का नाम शामिल है। हालांकि, शनिवार के एपिसोड के बीच में ही सलमान खान ने यह एलान कर दिया कि अर्चना गौतम और अंकित गुप्ता सुरक्षित हैं, जिसके बाद एविक्शन की तलवार सौंदर्या गुप्ता और सुंबुल तौकीर पर आ गई थी। लेकिन सलमान खान के एक एलान ने सारा खेल पलट दिया।

कोई नहीं हुआ बेघर
इस हफ्ते ‘Bigg Boss’ से कोई भी कंटेस्टेंट बेघर नहीं हुआ। हालांकि, ऐसा क्यों हुआ और इसके पीछे मेकर्स का क्या प्लान है? इस पर सलमान खान की तरफ से भी कोई हिंट नहीं दिया गया। लेकिन शनिवार के एपिसोड के आखिर में सलमान खान ने सुंबुल और सौंदर्या की किस्मत का फैसला सुनाते हुए कहा कि इस हफ्ते कोई भी एविक्शन नहीं हो रहा है। सलमान के इस एलान के बाद दोनों तो खूशी से झूम उठे। तो साथ ही घरवाले भी हैरान रह गए थे।

‘वीकएंड का वार’ एपिसोड में फरहान खान ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी, जो सीरियल ‘इमली’ में सुंबुल के को-एक्टर रहे हैं। इस शो में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। वहीं, जैसे ही सुंबुल ने फरहान को ‘बिग बॉस’ में देखा तो वह भी खुशी से रो पड़ीं। घर में उनका स्वागत नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में हुआ था। लेकिन ऐसा नहीं था। वह शो में अपने नए शो का प्रमोशन करने पहुंचे थे और इसी वजह से वह कुछ देर बाद ही शो से बाहर चले गए। इस बीच उन्होंने सलमान खान के साथ स्टेज भी शेयर किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.