ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमृतसर में भारत-पाक सीमांत क्षेत्र से STF की टीम ने पकड़ी हथियारों की खेप

चंडीगढ़ :  पंजाब के अमृतसर में स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) की टीम ने रविवार सुबह भारत-पाक सीमांत इलाके से हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। जानकारी के मुताबिक हथियारों की यह खेप पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से ड्रोन के जरिये कंटीली तारों के पास गिराई थी, जिसे सीमांत इलाके के किन्हीं तस्करों ने उठा कर आतंकियों तक पहुंचाना था। हथियारों की इस खेप में चार चीन निर्मित पिस्तौल हैं।

जानकारी के मुताबिक एसटीएफ के पास सूचना थी, कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिये कंटीली तारों के पास हथियार गिराए गए हैं, जिन्हें सीमांत तस्करों ने वहां से हटा कर आतंकियों को देना है। सूचना मिलने के बाद डीएसपी वविंदर महाजन ने नेतृत्व वाली एसटीएफ की टीम ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर बताए गए सीमांत इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया। जिसके बाद एसटीएफ ने पुलिस की मदद से पूरे इलाके को घेर लिया और पुराने तस्करों के घरों में दबिश देकर पूछताछ की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.