ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट कर हत्या का आरोप, एक वीडियो भी हुआ वायरल

शामली; जिले की कैराना कोतवाली क्षेत्र के कैराना पुलिसकर्मियों द्वारा जंगल में युवक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो गांव खुरगान का बताया जा रहा है। पुलिस की मार खा रहे गय्यूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने के भी आरोप लगाया था। एसपी ने मामले पर संज्ञान लेकर एएसपी को जांच सौंपी है।मारपीट करते हुए गन्ने के खेत में ले गएसोशल मीडिया पर 14 सेकेंड की एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें चार पुलिसकर्मी एक युवक को पकड़ कर ले जाते हुए नजर आ रहे है। इसी दौरान युवक की ओर से अपने हाथों से कुछ सामान छत की ओर फेंका जाता है, जो दीवार से टकराकर वापस गिरता है और उसे एक पुलिसकर्मी अपने हाथ में कैच कर लेता है। इसके बाद तीन पुलिसकर्मी युवक के साथ बुरी तरह मारपीट करते हुए गन्ने के खेत की ओर ले जाते दिख रहे हैं। वीडियो किसी व्यक्ति ने छत से बनाया हैं। यह वीडियो कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान का बताया जा रहा है।युवक का भेजा गया विसरापुलिसकर्मी गय्यूर की मौत से पहले उसके साथ मारपीट कर रहें हैं। हालांकि, वीडियो में उसका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। बताया जाता है कि गय्यूर (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसका शव 25 नवंबर को उसके खेत पर पड़ा मिला था। उस समय मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि मौत से दो दिन पूर्व पुलिस को हिरासत में लेकर मारपीट की, जिसमें चोट के कारण मौत हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। हालांकि, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की जानकारी दी थी। उधर, इस पूरे मामले पर एसपी अभिषेक ने संज्ञान लिया है। उन्होंने एएसपी को जांच सौंपी है।पुलिस वीडियो की कर रही जांचएएसपी ओपी सिंह का कहना है कि मृतक गय्यूर के परिजन आज उनके पास भी आए थे वायरल वीडियो की वह जांच कर रहें हैं। और परिजनों के द्वारा वह वायरल वीडियो की जांच की जा रही है कि वीडियो वास्तव में है कहां का और पुलिसकर्मी कौन है उनकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी कानून सभी के लिए बराबर है आरोपी किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा वही आपको बता दें कि 4 दिन पहले हुई मौत के मामले में परिजनों ने घटना के दौरान ही पुलिस कर्मियों पर गिरफ्तार करने और मारपीट का आरोप लगाया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.