ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुंबई में बनेगा नया विश्वस्तरीय एक्वेरियम

मुंबई की पहचान बनी तारापोरवाला एक्वेरियम (Taraporewala Aquarium) को लेकर मत्स्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) की अध्यक्षता मे हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को नया विश्वस्तरीय एक्वेरियम (Aquarium) बनाने के संबंध मे विभाग को निर्देश दिए गए है। मत्स्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने आदेश दिया की सार्वजनिक निजी भागीदारी के आधार पर इस नये विश्व स्तरीय एक्वेरियम को विकसित करने के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाना चाहिए।

तारापोरवाला एक्वेरियम पिछले कुछ दिनों से पर्यटकों के लिए बंद 

मुंबई का प्रतिष्ठित तारापोरवाला एक्वेरियम पिछले कुछ दिनों से पर्यटकों के लिए बंद है। तारापोरवाला एक्वेरियम की बिल्डिंग करीब 75 साल पुरानी है। बगल की बिल्डिंग भी 50 साल से ज्यादा पुरानी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा कराई गई स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्वेरियम क्षेत्र में चल रहे तटीय सड़क ( coastal road) कार्य से एक्वेरियम के इमारतो को नुकसान पहुंचा है और यह खतरनाक है।

वर्तमान में तारापोरवाला एक्वेरियम में 16 समुद्री जल टैंकों में मछलियों की 31 प्रजातियाँ हैं। मीठे पानी में 54 प्रकार की मछलियाँ और 32 उष्णकटिबंधीय टैंक हैं।तारापोरवाला एक्वेरियम के संबंध में इस समीक्षा बैठक में सचिव मत्स्य विभाग पराग जैन ननोटिया, मत्स्य आयुक्त अतुल पाटने सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.