ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पथरिया में खाद लेने पहुंचे लोगों ने गोदाम प्रभारी पर लगाए अधिक रुपए लेने के आरोप

दमोह: दमोह के पथरिया ब्लाक में खाद लेने पहुंच रहे किसानों का आरोप है कि उनसे तय दाम से अधिक रुपए वसूल किए जा रहे। जबकि उन्हें रसीद तय दाम की दी जा रही है। इतना ही नहीं इन किसानों से खाद की बोरी गोदाम से बाहर निकलवाने के एवज में भी 5 लिए जा रहे हैं।क्षेत्र के किसान रामसेवक पटेल ने बताया कि वह यहां पर खाद लेने के लिए पहुंचे थे। डीएपी 1350 रुपए में और 270 में यूरिया की बोरी दी जा रही है। जबकि, यूरिया की बोरी के दाम 267 हैं। उन्हें जो रसीद दी जा रही है, उसमें 267 ही लिखे जा रहे हैं। लेकिन उनसे प्रति बोरी पर 3 अतिरिक्त लिया जा रहा है। इतना ही नहीं गोदाम से खाद की बोरियां निकलवाने के लिए प्रति बोरी 5 अलग से लिए जा रहे हैं। यदि कोई किसान 6 बोरी खाद लेता है तो उसे 30 अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। खाद लेने पहुंचे ज्यादातर किसानों ने गोदाम प्रभारी पर अधिक रुपए लेने के आरोप लगाए हैं।आरोपों को लेकर जब गोदाम प्रभारी सुनील पटेल से बात की, उनका कहना था कि जो तय दाम है। वहीं, किसानों के लिए जा रहे हैं और रसीद भी उतने ही रुपए की दी जा रही है। अब उनसे कहा गया कि किसान कह रहे हैं कि उनसे यूरिया खाद में ₹3 तक के लिए जा रहे हैं, तो उनका कहना था कि वह सभी को वापस रुपए दे रहे हैं। उन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.