ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रोते हुए बोली पति की मौत के बाद घर से निकालने और जमीन छुड़ाने की दे रहे धमकी

शाजापुर (उज्जैन): शाजापुर में आज जनसुनवाई में एक महिला ने अपने ससुर और जेठ के खिलाफ एक शिकायत आवेदन दिया जिसमें महिला ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। 2 माह पहले महिला के पति की मौत के बाद से ही ससुर और जेठ उसे प्रताड़ित कर रहे हैं और घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं।महिला के पति द्वारा खरीदी गई जमीन पर भी पर जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं। महिला ने इसके पहले वन स्टॉप सेंटर में शिकायत की थी और वहां दोनों को बुलाया गया तो उन्होंने वहां भी वन स्टॉप सेंटर प्रशासक नेहा जयसवाल और स्टाफ के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज की और महिला को धमकाया। जिसकी शिकायत प्रशासक ने पुलिस को भी की लेकिन आज तक उस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।महिला रेखा यादव ने बताया मेरे ससुर ओम प्रकाश यादव पुलिस में एसआई के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं वही मेरे जेठ नरेंद्र यादव शासकीय शिक्षक है। मेरे पति खेती बाड़ी का काम काज संभालते थे और 2 महीने पहले ही उनकी मृत्यु हुई है।उनकी मृत्यु के बाद मेरे और बच्चों का ध्यान रखना तो दूर मुझसे खेती की जमीन छोड़ने के लिए धमका रहे हैं। मेरे दोनों बच्चे बहुत डरे हुए हैं। मेरा बेटा डर के कारण 15 दिन तक स्कूल नहीं गया। मेरे ससुर और जेठ हमें प्रताड़ित कर रहे हैं, हमें उनसे बचाव और उनके खिलाफ कार्रवाई करो।वन स्टॉप सेंटर ने भी पुलिस को लिखा पत्रवन स्टॉप सेंटर में महिला की शिकायत के बाद ससुर और जेठ को वहां बुलाया गया था, वहां भी दोनों ने वन स्टॉप सेंटर प्रशासक और स्टाफ के साथ बदसलूकी करते हुए गाली गलौज की, जिसकी शिकायत वन स्टॉप सेंटर प्रशासन द्वारा पुलिस को की गई है। वन स्टॉप सेंटर द्वारा 16 नवंबर को पुलिस को पत्र भेजा गया लेकिन आज तक इसमें भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.