ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विदिशा प्रेस क्लब अध्यक्ष सहित दो पत्रकारों की मौत, तीन घंटे पहले ही फेसबुक पर की था पोस्ट-राम नाम सत्य है

रायसेन: मृतक नरेद्र, राजेश और सुनीलसोमवार रात 10 बजे रायसेन जिले के भोपाल-विदिशा रोड सलामतपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत लामाखेड़ा मोड के पास भूसा से भरे ट्रक ने तीन बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें घटना स्थल पर ही तीनों मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों भोपाल से विदिशा अपने घर बाइक (एमपी 40 एमएन 8640) से जा रहे थे। सलामतपुर थाना क्षेत्र के पास लंबाखेड़ा मोड़ पर ट्रक की टक्कर से उनकी बाइक बेकाबू होकर दूर जा फिकी, जिनकी घटना स्थल पर ही तीनों की मौत हो गई।तीनों युवक पेशे से पत्रकार हैं, जिनमें विदिशा प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा निवासी खरी फाटक रोड विदिशा, दूसरा सुनील शर्मा सिंधी कॉलोनी, नरेंद्र दीक्षित निवासी आरएमपी नगर फेस 2 के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा तीनों को सांची अस्पताल पहुंचाया। इस घटना से विदिशा में शोक की लहर दौड़ गई।मुख्यमंत्री ने जताया शोक, सहायता राशि का किया ऐलानइस घटना की जानकारी लगते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक व्यक्त किया है। उनके द्वारा लिखा गया कि ‘विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा और पत्रकार साथी सुनील शर्मा व नरेंद्र दीक्षित की दुर्घटना में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है ईश्वर से दिव्यांग आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजन को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।’सीएम का ट्वीटघटना के 3 घंटे पहले फेसबुक आईडी से की थी पोस्ट- राम नाम सत्य हैघटना में तीन पत्रकार में से प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने घटना के 3 घंटे पहले ही अपनी सोशल फेसबुक आईडी पर पोस्ट किया था जिसमें लिखा था- ‘व्यक्ति अकेले ही पैदा होता है और अकेले ही मरता है और वह अपने अच्छे और बुरे कर्मों का फल खुद ही भोगाता है और वह अकेले ही नर्क या स्वर्ग में जाता है जय जय श्री राम राम नाम सत्य है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.