ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Sohail Kathuria संग Hansika Motwani ने लिए सात फेरे, सामने आई शादी की तस्वीरे

साउथ से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली हंसिका मोटवानी पिछले कुछ समय से लगातार अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। आखिरकार वह सोहेल कथुरिया की दुल्हनियां बन गई हैं। एक्ट्रेस की शादी से पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। जिसमें हंसिका और सोहेल दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों के साथ ही हंसिका की शादी से वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें दुल्हन बनी एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

हंसिका ने अपनी शादी के लिए हैवी एंब्रॉयडरी वाला खूबसूरत लाल लहंगा चुना है। सट मेकअप माथे पर छोटा सा मांग टीका हाथों में कलीरे पहने हंसिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं सोहेल कथुरिया ऑफ व्हाइट गोल्डन वर्क की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीर और वीडियो में कपल को हाथों में हाथ पकड़े एंट्री करते देखा जा सकता  है। खुशी से दोनों के चेहरे की रौनक और भी ज्यादा बढ़ गई है।

हंसिका मोटवानी की शादी के वीडियो फुटेज हंसिका ऑफिशियल नाम के फैन पेज से साझा किए गए हैं। एक वीडियो में हंसिका को लंबा घूंघट काढ़े फूलों की चादर नीचे जयमाल के लिए आते हुए देखा जा सकता है। दुल्हन के लिबास में अभिनेत्री बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।

हंसिका मोटवानी और सोहेल ने जयपुर के अरावली की पहाड़ियों के बीच मुंडोता फोर्ट में रॉयल अंदाज में शादी की है। यहीं पर उनके प्री-वेडिंग फंक्शन भी हुए। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.