ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुंबई में महिला के साथ गैंगरेप के बाद दरिंदगी

मुंबई । मुंबई में एक महिला के साथ गैंगरेप के बाद में दरिंदगीकी गयी। आरोपियों ने महिला पर धारदार हथियार से हमला भी किया है। घटना मुंबई के कुर्ला इलाके की है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बीते बुधवार की है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट्स को भी सिगरेट से जलाया था। साथ ही महिला के सीने और बांह पर धारदार हथियार से हमला भी किया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और बाद में महिला को धमकी दी कि अगर वो इस मामले को किसी को बताती है तो वो इस वीडियो को सार्वजनिक कर देंगे।
महिला ने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में अपने एक पड़ोसी को बताया जिसके बाद पड़ोसी ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। अब इस घटना को लेकर कुर्ला पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.