ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

60% सस्ती होंगी जांचें, अल्ट्रासाउंड 323, सीटी स्कैन 900 और CBC सिर्फ 135 रुपए में होंगी

झांसी: झांसी के तालपुरा में बनने वाले हेल्थ सेंटर का शिलान्यास सांसद अनुराग शर्मा और एमएलसी रमा निरंजन ने किया।झांसी में स्मार्ट हेल्थ सेंटर का निर्माण रविवार से शुरू हो गया। टारगेट है कि अगले 3 महीने में प्रोजेक्ट को तैयार कर लिया जाए। ताकि यहां हेल्थ जांच 60% तक सस्ती मिल सकें। अल्ट्रासाउंड सिर्फ 323 रुपए, सीबीसी ्र135 रुपए समेत 300 तरह की जांच रियायती दरों पर हो सकेंगी।कम दाम पर मिलेंगी दवाइयांतालपुरा में बनने वाले हेल्थ सेंटर का शिलान्यास रविवार को सांसद अनुराग शर्मा और एमएलसी रमा निरंजन ने किया। सेंटर में चिकित्सक, मेडिकल स्टोर और डायग्नोस्टिक्स की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। रोगी यहां के मेडिकल स्टोर से बहुत की कम रेट पर दवाएं भी प्राप्त कर सकेंगे। फार्मेसी पर 40 प्रतिशत जेनेरिक, 50 प्रतिशत ब्रांडेड दवाओं और 10 प्रतिशत आयुर्वेद का स्टॉक होगा।आगरा में सफलता के बाद झांसी में शुरुआतदो साल पहले आगरा में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत हुई थी। वहां मिली कामयाबी के बाद झांसी को भी स्मार्ट हेल्थ परियोजना के तहत चुना गया। इस परियोजना की मदद से मरीज खून की जांच से लेकर सीटी स्कैन तक बाजार से बेहद सस्ते दाम पर करा सकेंगे। काफी खोजबीन के बाद तालपुरा में गाटा संख्या 125 में 18054 वर्ग फुट जमीन पर हेल्थ सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। यहां नई दिल्ली की एजल मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने फाउंडेशन संबंधी कार्य भी शुरू कर दिया हैं।इन दरों पर मिलेगी जांच की सुविधासीटी स्कैन- 900 रुपएहीमोग्लोबिन(एचबी)- 18 रुपएएक्स-रे डिजिटल – 60 रुपएअल्ट्रासाउंड- 323 रुपएयूरिन टेस्ट- 35 रुपएईसीजी- 50 रुपएरूट कैनाल ट्रीटमेंट – 550 रुपएटूथ एक्ट्रेक्सन- 550 रुपएमेमोग्राफी (ब्रेस्ट कैंसर)- 315 रुपएडायलसिस- 1250 रुपएटीएमटी- 489 रुपएईको- 1200 रुपएडेक्सा स्कैन फुल बॉडी- 1200 रुपएकोलपोक्सकॉपी- 958 रुपएस्टूल रूटीन- 35 रुपएसीबीसी- 135 रुपए आदि जांचें

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.