ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सुबह 11 बजे तक 19.17 फीसद वोटिंग

गुजरात विधानसभा की 93 सीटों पर दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। गुजरात विधानसभा चुनाव की 93 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 4.75% मतदान हुआ है। जबकि 11 बजे तक 19.17 फीसद लोग अपने मताधितकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। बता दें कि पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मतदान किया है। मतदान के बाद पीएम मोदी ने अपने भाई के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा लोकतंत्र का पर्व गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के लोगों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। मैं देश की जनता का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए मैं चुनाव आयोग को भी बधाई देना चाहता हूं।

14 जिलों की 93 सीटों पर हो रहा मतदान

बता दें कि जिन 93 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है, उनमें अहमदाबाद, वडोदरा और गांधीनगर समेत 14 जिले शामिल हैं। इसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की घाटलोडिया, पटीदार नेता हार्दिक पटेल की वीरमगाम सीट और अल्पेश ठाकोर की गांधीनगर दक्षिण सीट भी शामिल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.