ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

12 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद , लगातार कार्रवाई के बाद भी वन माफियाओं के हौसले बुलंद

बलरामपुर: बलरामपुर जिले के हरैया थाना क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटान रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा वन माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है, फिर भी वन माफियाओं के हौसले टूट नहीं रहे हैं। हरैया थाना की पुलिस ने एक सप्ताह में दूसरी बार जंगल से काटे गए 12 बोटा सागौन की जंगली लकड़ी बरामद की है।बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाण्डेय मय हमराह सिपाहियों के साथ गस्त पर थे, तभी मुखबिर खास की सूचना पर वन दरोगा नुरूलहुदा खान, वनरक्षक दूधनाथ के साथ मैनडीह गांव के पूरव जंगल मे उदित पुत्र नकछेद निवासी ग्राम विनोहनी खुर्द थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर द्वारा जंगल से काट कर छिपा कर रखी गई लकड़ी की सूचना मिली।12 बोटा लकड़ी बरामदसूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर जा पहुंची और काट कर छिपाई हुई जंगली हरे सागौन के 12 बोटा लकड़ी बरामद की गई। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 209/22 धारा-379/411 IPC व धारा 26 F Act व धारा-27/29/31/51 WLP ACT बनाम उदित पुत्र नकछेद निवासी ग्राम विनोहनी खुर्द थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर के विरुद्ध मु. पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।दो महीने में तीन पर कार्रवाईउल्लेखीय है कि अभी पिछले सप्ताह भी हरैया थाना की पुलिस ने चोरी से काट कर रखी गई। 14 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद कर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की थी। जबकि हरैया थाना पुलिस द्वारा 2 महीने पूर्व 67 बोटा अवैध कटान की लकड़ी बरामद कर 3 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। लगातार पुलिस कार्रवाई के बाद भी वन माफियाओं के हौसले बुलंद है और जंगल की लकड़ियों का अवैध कटान रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.