ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिलासपुर के प्राचीन भांवर गणेश की मूर्ति चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम ईटवा पाली  से 25-26 अगस्त की रात में अज्ञात लोगों ने प्राचीन भांवर गणेश मंदिर के पुजारी महेश राम केवट के साथ मारपीट कर मंदिर से  मूर्ति लूट कर ले गये थे। एसएसपी पारूल माथुर ने तत्काल घटना स्थल पहुंचकर तीन टीमों का गठन किया और आरोपियों की तलाश शुरु कर दी।

चार दिन पूर्व क्राईम बांच के मस्तुरी के स्थानीय आरक्षक हेमन्त सिंह को उसके मुखबीरों के माध्यम से यह सूचना मिली किं ग्राम चौहा के दो लडके काले पत्थर के एक टुकडे का सैम्पल लेकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। इस सूचना को एसएसपी पारूल माथुर ने गंभीरता से लेते हुए क्राईम बांच प्रभारी हरविन्दर सिंह को स्वयं ग्राहक बनकर सौदा करने भेजा।

क्राईम ब्रांच प्रभारी हरविन्दर सिंह एवं आर गोविन्द शर्मा ने खुद को व्यापारी बताकर तीन दिन पहले युवराज टण्डन से मुलाकात कर सौदे बाजी की चर्चा करते हुए पहले मूर्ति दिखाने की मांग की। ग्राम चौहा में पांच लाख के कुछ असली और चुरन वाली नकली नोट एण्डवास मनी के रूप में दिखाते हुए क्राईम ब्रांच प्रभारी ने पुनः युवराज टण्डन से पहले मूर्ति दिखाने की बात दोहराई तब युवराज ने अपने दोस्त मोहताब सुमन को फोन कर मोटर साइकिल में मूर्ति मंगवाई। जैसे ही मोहताब मूर्ति लेकर आया और मुर्ति दिखाई तभी काईम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर युवराज और मोहताब को गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.