ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

किल्लाई नाका क्षेत्र की घटना, युवक की हालत नाजुक, जबलपुर रेफर

दमोह: दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के किल्लाई नाका चौराहे के पास एक युवक को एक बदमाश ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया।कोतवाली पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं। कोतवाली में पदस्थ एसआई संतोष सिंह ने बताया की किल्लाई नाके के पास क्रिश्चियन कॉलोनी में रहने वाले जय सिंह पिता विक्की ईसाई 18 को एक प्रफुल्ल नाम के बदमाश ने पीछे से चाकू मारकर घायल कर दिया है।विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। घायल युवक की हालत नाजुक है, इसलिए उसे जबलपुर रेफर किया जा रहा है। पुलिस घायल के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करेगी।कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती जा रही है और बदमाश बेखौफ है। कोतवाली पुलिस के द्वारा अभी तक ऐसी कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है कि इन चाकूबाजी की घटनाओं पर विराम लग सके।यदि कोतवाली पुलिस शहर में बदमाशों से जुड़े संभावित क्षेत्रों में और शहर के अलग-अलग हिस्सों में चेकिंग अभियान जारी करे, तो कई बदमाश पकड़े जाएंगे और यदि ऐसे दो चार बदमाशों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती है, तो निश्चित ही कुछ हद तक इन घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.