ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

56 पोलिंग बूथ में 1.96 लाख मतदाता करेंगे मतदान, 6 हजार जवान तैनात, 17 केंद्र नक्सल प्रभावित

कांकेर: छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचनाव में आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। जो दोपहर 3 बजे तक चलेगी। 256 पोलिंग बूथ में करीब 1 लाख 95 हजार 822 वोटर्स अपना विधायक चुनने वोट डालेंगे। हालांकि, अति संवेदनशील इलाके में स्थित 17 मतदान केंद्रों में एक-एक वोट डलवाना भी एक बड़ी चुनौती होगी। नक्सल इलाका होने की वजह से लगभग 6 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है।दरअसल, कांग्रेस से सावित्री मंडावी, भाजपा से ब्रम्हानंद नेताम और सर्व आदिवासी समाज से अकबर राम कोर्राम ये तीनों प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। भनुप्रतापपुर विधानसभा की जनता वोट देकर इनके भाग्य को EVM में कैद करेगी। पूरे विधानसभा में 95 हजार 266 पुरूष मतदाता हैं। जबकि, 1 लाख 555 महिला मतदाता हैं। सिर्फ 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। पुरुष वोटर्स की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या अधिक है।प्रत्याशी यहां देंगे अपना वोटकांग्रेस सावित्री मंडावी तेलगरा पोलिंग बूथ में खुद के लिए वोट डालेगी। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मामंद नेताम कसावाहि और अकबर राम कोर्राम उड़कुड़ा पोलिंग बूथ में वोट डालेंगे। बताया जा रहा है कि ये तीनों प्रत्याशी वोट डालने से पहले मंदिरों में मत्था टेकने भी पहुंचेंगे।6 हजार से ज्यादा जवान तैनातबस्तर में 2 दिसंबर से माओवादियों का PLGA सप्ताह शुरू हो गया है। ऐसे में हर पोलिंग बूथ में सैकड़ों जवानों की तैनाती की गई है। CRPF, SDF, DRG, कोबरा, BSF समेत अन्य पुलिस फोर्स के करीब 6 हजार जवान तैनात किए गए हैं। पोलिंग बूथ में सुरक्षा बढ़ाई गई है। एक दिन पहले पोलिंग दल EVM के साथ रवाना हुआ था। जिन्हें सुरक्षित बूथों तक पहुंचाया गया है।भानुप्रतापपुर उपचुनाव में 256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 1100 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 256 में से 82 मतदान केंद्र संवेदनशील के दायरे में है, जबकि 17 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील के अंतर्गत आते हैं। इसे देखते हुए पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। मतदान के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। भानुप्रतापपुर विधानसभा में 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता हैं, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है।चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनातीकांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाके नक्सल प्रभावित हैं, जिसे देखते हुए पुलिस अलर्ट है। वहीं उप निर्वाचन अधिकारी धनंजय नेताम ने बताया कि चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। उपचुनाव में 5 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वही एक दिव्यांग मतदान केंद्र भी बनाया गया है।कांग्रेस से सावित्री मंडावी हैं प्रत्याशीकांग्रेस ने दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। जिन गांवों और गलियों में कभी उनके पति मनोज मंडावी की जय-जयकार लगा करती थी, आज वहां सावित्री मंडावी का नाम है। लोग सावित्री चाची कहकर उन्हें संबोधित करते हैं। कांग्रेस पार्टी को उम्मीद है कि लोगों की सहानुभूति वोटों में जरूर तब्दील होगी। मनोज मंडावी के निधन का दुख अब भी सावित्री मंडावी के चेहरे पर दिखता है। मगर सियासी जिम्मेदारी को निभाने में भी वो पीछे नहीं हट रहीं। उन्होंने बताया ये मेरे लिए दुख की घड़ी है। मगर जहां जा रही हूं लोगों का प्यार मिल रहा है। ये देखकर खुशी होती है। क्षेत्र की जनता चाहती थी कि ये चुनाव मैं लडूं, इस वजह से मैं सियासी मैदान में हूं। उनकी आशाओं को पूरा करना मेरी जिम्मेदारी रहेगी।भाजपा से प्रत्याशी हैं ब्रह्मानंद नेतामभानुप्रतापपुर से ब्रह्मानंद नेताम बीजपी प्रत्याशी हैं। नेताम को पार्टी ने फिर से टिकट दिया है। ब्रह्मानंद नेताम भानुप्रतापपुर से साल 2008 में विधायक रह चुके हैं। मनोज मंडावी को एक बार हरा चुके हैं। आदिवासी संगठनों में इनकी पैठ अच्छी मानी जाती है। इस बार भाजपा आदिवासी आरक्षण के मुद्दे के साथ चुनाव में है। नेताम की समाज में पैठ का फायदा भाजपा को मिल सकता है, लेकिन उन पर नाबालिग लड़की से गैंगरेप और उसे देह व्यापार में धकेलने का आरोप है, ये बात बीजेपी के खिलाफ जा रही है। इसका नुकसान उसे उठाना पड़ सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.