ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

थाना फीलखाना में लगाया गया शिविर, पुलिस वालों समेत अन्य ने किया 69 यूनिट रक्तदान

कानपुर: दिन था मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती का एक ओर जहां जगह-जगह सामुहिक श्री मदभागवतगीता का पाठ चल रहा था, वहीं दूसरी तरफ कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से फीलखाना थाने में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें पुलिस कर्मियों समेत अन्य ने 69 यूनिट रक्तदान किया।सिविल डिफेंस ने रक्तदान शिविर काे बनाया सफलकानपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए प्रत्येक रविवार को रक्तदान शिविर लगाया जाता है। इस रविवार को श्रंखला का 16 वां शिविर थाना फीलखाना में लगाया गया। युवाओं ने थैलेसिमिया से पीड़ित बच्चों की रक्षा का संकल्प लिया और बढ़चढ़कर रक्तदान किया। पुलिस के इस प्रयास मे चार चांद लगाए सिविल डिफेंस के 60 वें स्थापना दिवस ने, सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों ने अपना स्थापना दिवस पुलिस के रक्तदान के इस महान कार्य के साथ मनाने का निर्णय लिया। इस रक्तदान शिविर में लगभग 69 लोगों ने रक्तदान किया।रक्त दाताओं को प्रमाण-पत्र भी मिलापुलिस कमिश्नरेट कानपुर के द्वारा थैलेसीमिया के करीब 161 पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन कानपुर थैलेसीमिक सोसाइटी के साथ अनवरत आयोजित किया जा रहा है। शिविर में रक्तदानियों को पुलिस कमिश्नरेट का प्रशस्ति पत्र एडीएम सिटी अतुल कुमार द्वारा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिविल डिफेंस शिवराज सिंह, रोहित मेहरोत्रा, विमलेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.