ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शहीद उद्यान में 25 पोल स्ट्रीट लाइट भी लगवाई, 108 लाख रुपए आया खर्च

हरदोई: हरदोई में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने 05 निर्माण कार्यों एवं शहीद उद्यान में लगाई गयी 25 पोल स्ट्रीट लाईट का लोकार्पण किया है। नितिन अग्रवाल ने पूजा अर्चना के साथ कार्यों का लोकार्पण किया। इन 05 निर्माण कार्यों एवं 25 पोल स्ट्रीट लाईट सहित पर 108.74 लाख की धनराशि का व्यय हुआ है।नितिन अग्रवाल जी ने अपने में कहा कि वह हरदोई के विकास तथा जनता को मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने में सदैव प्रयत्नशील है। हरदोई नगर पालिका द्वारा जिन कार्यों का लोकार्पण एवं 25 पोल स्ट्रीट लाईट सहित का अधिष्ठापन कराया गया है उससे जनता को भारी सुविधा होगी। आगे भी इसी प्रकार हरदोई नगर के विकास में अग्रसर रहेंगे।अधिशासी अधिकारी श्री रविशंकर शुक्ल द्वारा बताया गया कि इन सड़कों के निर्माण कार्य तथा स्ट्रीट लाईटों के लगने से नागरिको को मारी सुविधा होगी। उन्होंने सभी अतिथियों तथा आये हुये अन्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।नगर पालिका के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने कहा की नगर के विकास को लेकर और जनता के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं उनके कार्यकाल में हरदोई ने विकास में नई ऊंचाइयों को छुआ है। वो नगर पालिका में पधारकर लोकार्पण करने के लिये मंत्री नितिन अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.