ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रलोभन देकर मतांतरण के खिलाफ बने कानून, पंजाब चुनाव के लिए जालंधर पहुंचे केजरीवाल ने की मांग

जालंधर। पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज भी जालंधर में हैं। केजरीवाल शनिवार को स्थानीय होटल में उद्योगपतियों, व्यापारियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से रूबरू हुए। केजरीवाल ने कहा है कि प्रलोभन देकर अथवा जबरन करवाया गया मतांतरण गलत है। उन्होंने कहा कि धर्म एक निजी मामला है। इस देश में किसी को भी कोई भी धर्म अथवा भगवान को मानने का अधिकार प्राप्त है। इसमें जबरदस्ती नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जबरन अथवा प्रलोभन देकर करवाए जा रहे मतांतरण के खिलाफ कानून बनना चाहिए, लेकिन साथ में यह भी बात है कि इस कानून का गलत उपयोग नहीं होना चाहिए।

केजरीवाल ने कहा कि बच्चों को निशुल्क शिक्षा देना ही सही राष्ट्र निर्माण है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी विशेष तौर पर दिल्ली सरकार की तरफ से संचालित एक स्कूल का दौरा करने पहुंची थी। वह दुनिया के कई देशों का दौरा कर चुकी थी, लेकिन कभी भी किसी स्कूल का दौरा करने नहीं पहुंची थी। दिल्ली के स्कूलों में बच्चों को निशुल्क शिक्षा के अलावा निशुल्क यूनिफार्म निशुल्क किताबें मुहैया कराई जा रही हैं।

निशुल्क बिजली दिए जाने के चुनावी वादे पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार की तरफ से दिल्ली में मात्र 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है, लेकिन पंजाब के मंत्री तो 4000 यूनिट मुफ्त बिजली ले रहे हैं। कहा कि जब जनता को मुफ्त बिजली देने की बात हो रही है तो पंजाब के मंत्री इसका विरोध जता रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.