ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दो क्विंटल लहन कराया नष्ट, शराब बनाने का उपकरण बरामद

गोंडा: गोंडा में अवैध शराब भट्‌ठी को नष्ट करती आबकारी और पुलिस की टीम।जिले में अवैध कच्ची शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने अभियान चला रखा है। इसके तहत सोमवार को जिले की आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त छापेमारी कर सैकड़ों लीटर लहन, अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए।पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के मनकापुर, बन्दरहा, अम्बरपुर, टिकरी जंगल, दिलीपपुरवा में दबिश के दौरान लगभग दो कुंतल लहन नष्ट किया गया। साथ ही 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।सरयू के टापू पर बनाते हैं कच्ची शराबबता दें कि अवैध कच्ची शराब का कारोबार सरयू के तीरे टापू में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। टापू पर पुलिस को जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है, जिसकी वजह से पुलिस और आबकारी की टीम को ऐसी जगह पर जाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.