ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केडीए की जमीन कब्जाकर भूमाफियाओं ने कर दी थी प्लाटिंग, लोगों ने किया विरोध

कानपुर: केडीए के अवैध निर्माणों काे तोड़ने का लोगों ने हल्का विरोध किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते कार्रवाई जारी रही।सोमवार को एक बार फिर केडीए का बुलडोजर गरजा। मसवानपुर पुरानी बस्ती में तालाब की जमीन पर चल रहे अवैध निर्माण को केडीए की टीम ने पुलिस बल की सहायता से खाली कराया। इस दौरान निर्माण कर रहे लोगों ने विरोध किया।अधिकारियों को रजिस्ट्री और दाखिल खारिज की कॉपी भी दिखाई। लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी और चल रहे निर्माण कार्य की ध्वस्त कर दिया। वहीं कुछ लोगों को कल तक का समय दिया गया है।6 करोड़ कीमत की जमीन खाली कराईकेडीए वीसी अरविंद सिंह ने बताया कि केडीए के स्वामित्व की जमीनों पर लोगों ने अवैध रूप से घर बना लिए थे। करीब 6 करोड़ रुपए कीमत की 5000 वर्ग मीटर को कब्जामुक्त कराया गया है। सरकारी तालाब की जमीन को पाट कर अवैध तरीके से प्लाटिंग कर ली थी। निर्माण कर रहे लोगों को पहले ही नोटिस दी जा चुकी थी। कई लोगों ने अपने दो मंजिला मकान तक बना लिए थे। जिनका केडीए में वाद चल रहा है।केडीए ने गिरा दिए अवैध निर्माण।लोगों ने कहा कोई नोटिस नहीं मिलाछूटे मकानों पर भी जल्द ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्लाट मालिक शांति देवी, शाहिद, रहीस राजश्री का कहना है की उन्होंने इस जमीन जमीन मालिक से खरीदा था। इसकी रजिस्ट्री और दाखिल खारिज भी है। उन्हें कोई नोटिस भी नहीं दिया गया है। बिना पूर्व ने जानकारी दिए उनके निर्माण गिरा दिए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.