ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा के विरोध मे छात्र संगठन का शांतिपूर्ण रहा बंद

ट्रेन के परिचालन पर नही दिखा असर

मधुबनी-आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा परिणाम के विरोध में छात्र संगठनों ने शुक्रवार को बिहार बंद बुलाया!इस बंद का समर्थन राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद,कांग्रेस और लेफ्ट दलों ने भी किया है!यहां तक कि सरकार में शामिल जीतनराम मांझी की पार्टी हम और मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने भी छात्रों के बंद को अपना समर्थन दिया है!बता दें, बिहार बंद के दौरान जहां एक ओर मधुबनी में जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, वहीं दूसरी ओर छात्र संगठन भी सुबह से ही सड़क पर उतर कर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे!मधुबनी स्टेशन के बाहर एसएफआई ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया!प्रदर्शन के दौरान कुछ देर तक आवागमन ठप रहा!वही मधुबनी स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों पर बंद का कोई भी असर नही देखा गया!ट्रेन अपने निर्धरित समय पर आई एवं निर्धरित समय पर यात्री के सवार होते ही खुली!इस दौरान पुलिस सुरक्षा हेतु मुस्तैद देखी गई!आरपीएफ फोर्स,दरभंगा के शंकर प्रसाद रजक ने बताया की हमलोग बिहार बंद को लेकर सुरक्षा के लिए टीम के साथ खड़े है!ट्रेन का परिचालन अन्य दिनो की भांति हो रही है!मधुबनी स्टेशन पर स्थिति सामान्य है!कही-कोई प्रदर्शन नही हो रहा है!
दरअसल छात्र आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी व ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।
इधर,पटना के खान सर ने छात्रों से विरोध प्रदर्शन में हिस्सा न लेने की अपील की है!खान सर ने छात्रों को जारी संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री ने सारी मांगें मान ली है!

Leave A Reply

Your email address will not be published.