ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ब्राजील ने द.कोरिया को 4-1 से हराया

ब्राजील ने दूसरी बार पहले हाफ में चार गोल दागे हैं। इससे पहले ब्राजील ने ऐसा 1954 में मैक्सिको के खिलाफ किया था। ब्राजील की टीम वर्ल्ड कप के नॉकआउट में पहले हाफ में चार गोल करने वाली 2014 के बाद पहली टीम है।फीफा वर्ल्ड कप के छठे राउंड ऑफ-16 मैच में ब्राजील ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हरा दिया है। इस जीत के साथ पांच बार की चैंपियन ब्राजील की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। अंतिम-आठ में ब्राजील का सामना 2018 वर्ल्ड कप की उप-विजेता क्रोएशिया से होगा। क्रोएशिया ने सोमवार को प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया। फुल टाइम के बाद दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर रहा था।

एक्स्ट्रा टाइम में भी क्रोएशिया और जापान की टीम कोई गोल नहीं कर सकी थी। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में मैच का नतीजा आया। यह इस वर्ल्ड कप का पहला मैच था, जिसमें मुकबाल एक्स्ट्रा टाइम और फिर पेनल्टी तक गया। वहीं, ब्राजील की टीम पिछले 32 वर्षों से राउंड ऑफ-16 के मुकाबले जीतती आ रही है और इस बार भी नतीजा उसके पक्ष में ही रहा। इस मैच में ब्राजील के स्टार नेमार ने भी एक गोल दागा। उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।ब्राजील ने पहले ही क्वार्टर में चारों गोल किए थे। सातवें मिनट में ही विनीशियस जूनियर ने ब्राजील का खाता खोला था। उन्होंने शानदार गोल दागा था। इसके बाद 13वें मिनट में नेमार ने पेनल्टी पर गोल किया। 29वें मिनट में रिचार्लिसन ने सेट पीस में एक बेहतरीन गोल किया। इसे गोल ऑफ द टूर्नामेंट भी कहा जा रहा है। वहीं, 36वें मिनट में लुकस पकेटा ने गोल कर ब्राजील को 4-0 की बढ़त दिलाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.