ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिस अधिकारी बोले शक के आधार पर ली तलाशी, डॉक्टर का आरोप मारपीट की

जालंधर: डॉक्टर रितन्जय बताते हुए कि उनका पुलिस वालों ने गला भी दबाया था।जालंधर शहर में पुलिस ने अराजक तत्वों के खिलाफ छेड़ गए अभियान के दौरान पुलिस को लगे एक धोखे ने देर रात वबाल खड़ा करके रख दिया। दरअसल, पुलिस ने बस्ती क्षेत्र से बैग लेकर आ रहे एक युवक को रोका और उसकी तलाशी लेनी शुरू कर दी। लेकिन वह युवक एक डेंटल डॉक्टर निकला। डेंटल डॉक्टर पुलिस वालों के साथ उलझ गया। यह कनफ्यूजन इस लिए हुआ क्योंकि जिन पुलिस वालों ने डॉक्टर को घेरा था वह पुलिस वाले एक को निजी गाड़ी में सवार थे और ऊपर से सिविल ड्रेस में थे।तलाशी के नाम पर बदसलूकी करने वाले पुलिस वालों की वीडियो बनाते डॉक्टर रितन्जयडॉक्टर का आरोप बाजू मरोड़ी, सिर गाड़ी में माराजिस डेंटल डॉक्टर रितन्जय के साथ पुलिस उलझी उसका कहना था कि वह बस्ती क्षेत्र में घास मंडी से अपने दोस्त के घर से बैग लेकर आ रहा था। एक निजी कार में सवार लोगों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। रास्ते में उसे रोक कर उसका बैग मांगने लगे। जब उसने बैग देने से मना किया तो वह मारपीट पर उतारु हो गए। डॉक्टर का कहना था कि पहले उसकी घेराबंदी सिविल ड्रेस में पुलिस वालों ने की। बाद में एक वर्दीधारी कॉन्स्टेबल कार से उतरा और उसकी बाजू मरोड़ दी। उसका सिर गाड़ी में दे मारा।अपने नजदीकियों को फोन पर घटना की जानकारी देतेमारा नहीं सिर्फ तलाशी लीपुलिस वालों का कहना था कि उन्हें कोई सूचना मिली थी। जिस आधार पर स्टाफ चैकिंग के लिए निकला था। पुलिस ने डॉक्टर को शक के आधार पर रोका था और उन्हें तलाशी के लिए कहा। लेकिन वह बैग की तलाशी नहीं दे रहे थे। इस पर पुलिस को शक ज्यादा हो गया कि शायद बैग में कुछ है जिसे युवक छुपा रहा है। इस पर उनके बैग की तलाशी ली गई थी। मौके पर पुलिस के अधिकारियों ने मारपीट के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि किसी प्रकार की कोई मारपीट नहीं की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.