ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिशन स्वरूप कॉलोनी की वारदात; कैश, आभूषण समेत 50 हजार का नुकसान, दिल्ली गया था परिवार

पानीपत: हरियाणा के पानीपत शहर की बिशन स्वरूप कॉलोनी के एक मकान में चोरी हो गई। चोरों ने शादी वाले घर को अपना निशाना बनाया। हालांकि घर के सदस्यों की सूझबूझ से बड़ी चोरी टल गई। उन्होंने अपना अधिकांश सामान बैंक लॉकर में रखा हुआ था।मगर, फिर भी चोरों के हाथ कुछ कैश, ज्वेलरी और अन्य सामान लग गया। करीब 50 हजार की चोरी करने के बाद अज्ञात चोर फरार हो गए। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब घर के सदस्य कमरे में पहुंचे। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।शॉपिंग करने गया था परिवारसिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप सिंह ने बताया कि वह बिशन स्वरूप कॉलोनी में रहता है। वह यहां करीब चार साल से बच्चों सहित किराए के मकान में रहता है। उसने बताया कि उसके छोटे भाई की शादी है। जिसकी तैयारियों में पूरा परिवार जुटा हुआ है। इसी सिलसिले में वह अपने दूसरे मकान में गया हुआ था। परिवार के कुछ सदस्य शॉपिंग करने दिल्ली भी गए हुए थे।कमरे का लॉक था टूटा हुआ5 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे जब वह अपने किराये के मकान में पहुंचा, तो देखा कि ऊपर कमरे के दरवाजे का अंदर से लॉक टूटा हुआ था। अंदर कमरे में घुसा, तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था। रसोई की खिड़की भी टूटी हुई थी। अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था।चेक करने पर देखा कि अलमारी से 5 ग्राम वजनी एक सोने की अंगूठी, 8 ग्राम वजनी दो बालिया व करीब 6 हजार रुपए कैश चोरी हो गया था। इसके अलावा चोर अन्य सामान जैसे हेडफोन, पावर बैंक इत्यादि भी चोरी हो गया है। उनका करीब 50-60 हजार का नुकसान हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.