ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हजारों की संख्या में जुटे श्रद्वालुगण, 108 दीपों से महाआरती, देर रात तक चला भंडारा

खंडवा: दादाजी मंदिर में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्वालुगण।सोमवार को दादा धुनीवाले धाम पर श्री बड़े दादाजी केशवानंदजी महाराज की बरसी मनाई गई। रात 8.30 बजे 108 दीपक से महाआरती हुई। वहीं रात 12 बजे बड़ा हवन हुआ। श्रद्वालुओं ने भंडारा प्रसादी ग्रहण की। ट्रस्ट ने हरिहर भवन के पास बड़ा पांडाल लगाकर भोजन प्रसादी की व्यवस्था कर रखी थी।दादाजी के दर्शन के लिए शहर के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब 25 हजार से अधिक भक्त पहुंचे। सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। भक्त निवास में बाहर से आए श्रद्धालुओं के कारण दिनभर चहलपहल रही। सुबह नर्मदा परिक्रमावासी और बाहर से आए भक्तों को भोजन प्रसादी कराई गई। रात में भी बाहर से आए भक्तों के लिए भंडारा हुआ। दरबार परिसर में बड़े दादाजी और श्री हरिहर भोले भगवान छोटे दादाजी महाराज की गाड़ी और रथ के भक्तों ने दर्शन किए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.