ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तहसीलदार ने चपरन अवैध खदान पर मारा छापा, ट्रैक्टर-ट्रौली किए जब्त

छतरपुर (मध्य प्रदेश): छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र में खनन माफिया बेखौफ हो गया है। खनिज संपदा का जमकर हानि पहुंचाते हुए दोहन किया जा रहा है। अवैध खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर संदीप जीआर नौगांव एसडीएम के निर्देश पर नौगांव तहसीलदार सुनीता साहनी ने अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया हैं। जिससे क्षेत्र में अवैध खनन माफियों में हड़कंप मच गया है।जिला खनिज अधिकारी अमित मिश्रा के नेतृत्व में अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त करने की कार्रवाई की गई। माइनिंग टीम की कार्रवाई से रेत माफियों में हड़कंप मच गया। खनिज टीम ने लहदरा घाट से अवैध बालू परिवहन कर ट्रैक्टर ट्रॉली को गलान रोड़ से पकड़ कर थाना पुलिस को सुपुर्द कर थाना परिसर में रखवा दिया। बुधवार दोपहर को नोगांव तहसीलदार सुनीता साहनी ने राजस्व पुलिस अमले के साथ थाना क्षेत्र के चपरन गांव में शासकीय ज़मीन पर चल रही रेत की अवैध खदान पर छापामार कार्रवाई की। मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं मिले।तहसीलदार ने मौके से अवैध खनन मशीनों से करने के साक्ष्य मिले जिस बाद राजस्व अमले शासकीय खसरा नम्बर 1868, 2005, 2006, 2007 में अवैध उत्खनन होना पाया। जिसके बाद ग्रामीणों से मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि पंचम उर्फ छुट्टू के द्वारा इस अवैध खदान का संचालन किया जा रहा था। मौके पर तहसीलदार ने हल्का पटवारी अवधेश मिश्रा, आशीष पांडेय ने बताया कि पंचनामा करने के बाद अवैध खनन करने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।तहसीलदार ने बताया कि 3000 हजार धन मीटर खनन होना पाया गया। ​​​​​​ गौतरलब है कि चपरन गांव लम्बे समय से शासकीय ज़मीन मिट्टी का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। जिसके बाद इन रेत माफियों द्वारा नकली रेत बना कर बेचे जा रही था। तहसीलदार राजस्व अमले व पुलिस के साथ दबिश दी। इसके बाद तहसीलदार ने लहदरा घाट पर भी कार्यवाही के दौरान मौके पर कुछ नहीं मिला।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.