ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

12 बाइक जलकर खाक; विधायक विनय भगत के पिता की पुण्यतिथि पर किया गया था कार्यक्रम का आयोजन

जशपुर: जशपुर जिले में मंगलवार रात ऑर्केस्ट्रा के दौरान पार्किंग स्थल पर भीषण आग लग गई। घटना में 12 बाइक जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। विधायक विनय भगत के दिवंगत पिता रामदेव राम की स्मृति में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया था। मामला सोनक्यारी चौकी क्षेत्र के ग्राम घाघरा का है।जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता दिवंगत राम देव भगत की पुण्यतिथि पर हर साल की तरह इस साल भी बेटे जशपुर विधायक विनय भगत ने ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया था। ऑर्केस्ट्रा चल ही रहा था कि इसी दौरान अचानक स्टेज से कुछ दूरी पर बने पार्किंग में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसपास खड़ी करीब एक दर्जन बाइक जलकर खाक हो गई। आग बुझाने के लिए जशपुर से फायर बिग्रेड बुलाया गया। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।पार्किंग में आग।आग लगने के दौरान किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि खुले मैदान में चल रहे इस ऑर्केस्ट्रा में लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई थी और इसी अलाव के कारण किसी एक मोटरसाइकिल में आग लगी होगी, जो पूरी पार्किंग में फैल गई। ASP उमेश कश्यप ने बताया कि आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है और वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.