ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

RBI ने मार्केट टाइमिंग में किया बदलाव, इन बाजारों में बदला कारोबार का समय

मुद्रा बाजार सहित कई बाजारों में अब देर तक कारोबार होगा। RBI ने बुधवार को विभिन्न बाजारों के लिए व्यापारिक घंटे बढ़ा दिए। ये विशेष रूप से मनी मार्केट से संबंधित बाजार हैं, जिनका प्रबंधन और रेगुलेशन RBI के हाथ में है। RBI ने अपने एक बयान में कहा है कि अब डिमांड/नोटिस/टर्म मनी, कमर्शियल पेपर, सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट और मनी मार्केट के कॉरपोरेट बॉन्ड सेगमेंट में बाजार के समय को बढ़ाने का फैसला किया गया है।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस फैसले के बाद बाद कॉल/नोटिस/टर्म मनी, कॉमर्शियल पेपर और सर्टिफिकेट्स ऑफ डिपॉजिट्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स में रेपो और रुपये के इंटेरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में डेढ़ घंटे ज्‍यादा कारोबार होग।

आपको बता दें कि COVID-19 द्वारा उत्पन्न अव्यवस्थाओं और लोगों के संक्रमित होने के खतरे को देखते हुए केंद्रीय बैंक ने अप्रैल 2020 में समय में बदलाव किया था। अब RBI ने उसमें फिर से संशोधन कर दिया है।

कारोबार का समय बढ़ा

12 दिसंबर से लागू होने वाले नए समय के तहत, कॉल/नोटिस/टर्म मनी मार्केट शाम 5 बजे बंद होगा। कमर्शियल पेपर और सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट का बाजार शाम 5 बजे बंद हो होगा, जबकि कॉर्पोरेट बॉन्ड में शाम 5 बजे कारोबार समाप्त हो जाएगा। रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव शाम 5 बजे क्लोजिंग के लिए जाएंगे।फिलहाल कॉल/नोटिस/टर्म मनी मार्केट में सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3.30 बजे तक कारोबार होता है। गर्वनमेंट सिक्‍योरिटी और रेपो मार्केट में फिलहाल 9 बजे से 2:30 बजे तक काम होता है। इनके समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.