ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मशहूर सिंगर प्रतिभा सिंह बघेल की ग़ज़ल ‘क्या कीजे’ रिलीज़

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर प्रतिभा सिंह बघेल, जिन्हें ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘जिद’, ‘मणिकर्णिका’ जैसी फिल्मों में अपनी आवाज देने के लिए जाना जाता है और जाने-माने गीतकार आलोक श्रीवास्तव ‘क्या कीजे’ नामक एक म्यूजिक एल्बम के लिए साथ आए हैं। इस म्यूजिक एल्बम को 7 दिसंबर को रिलीज किया गया है, जिसका म्यूजिक गौरव वासवानी ने दिया और कंपोजर घनश्याम वास्वानी हैं। ‘क्या कीजे’ को प्रोड्यूसर वेद गुप्ता द्वारा स्थापित ‘बीईके म्यूजिक’ के लेबल के तहत रिलीज किया गया है।

‘क्या कीजे’ म्यूजिक एल्बम का लॉन्च कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रतिभा सिंह बघेल, आलोक श्रीवास्तव, अभिनेता राजेश तैलंग सहित अन्य लोग उपस्थित थे। गाने के बारे में बात करते हुए प्रतिभा ने कहा, ‘यह आलोक श्रीवास्तव द्वारा लिखित बज्म-ए-खास पर रिलीज होने वाला एक नया सिंगल है। ‘क्या कीजे’ का पूरा आइडिया ही प्यार से भरा हुआ है कि मुझे यह गाने के लिए मजबूर होना पड़ा।’

इस मौके पर कवि और गीतकार आलोक श्रीवास्तव ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, ‘मैं घनशाम वासवानी के साथ लगभग 30 वर्षों से जुड़ा हुआ हूं, इसलिए उनके साथ काम करना मेरे लिए एक इमोशनल मूमेंट था। साथ ही प्रतिभा सिंह बघेल एक बेहतरीन कलाकार हैं। मुझे उनके और निर्माता वेद गुप्ता के साथ काम करके बहुत खुशी हुई। वेद गुप्ता कला, संस्कृति और साहित्य को महत्व देते हैं और कलाकारों के प्रति उनका समर्थन अतुलनीय है। इस तरह की अद्भुत टीम के साथ काम करना मेरे लिए खुशी की बात थी। वहीं, गौरव वासवानी इंडस्ट्री के टॉप म्यूजिक प्रोड्यूसर में से एक हैं।’

म्यूजिक कंपोजर घनश्याम वास्वानी ने कहा, ‘क्या कीजे आलोक जी द्वारा लिखी गई एक सुंदर गजल है, जो मेरे दिल को छू गई इसलिए मैंने इसे बनाने का फैसला किया। इसमें प्रतिभा सिंह बघेल की आवाज होना सोने पर सुहागा है।’ बज्म-ए-खास के निर्माता और संस्थापक वेद गुप्ता कहते हैं, ‘इस गजल की कहानी एक लड़की के अधूरे प्यार के बारे में है। इसमें आलोक श्रीवास्तव और प्रतिभा सिंह ने शानदार काम किया है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.