ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मैनपुरी में प्रचंड जीत की ओर डिंपल यादव, शिवपाल की पार्टी सपा में शामिल

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए चल रही मतगणना के रुझानों में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव जबरदस्त बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ रही हैं। जबकि खतौली और रामपुर में सत्तारूढ़ दल भाजपा काफी पीछे चल रही है। इसी बीच अखिलेश के चाचा शिवपाल मुलायम सिंह की समाधी स्थल पहुंचे और बोले जिसका जलवा कायम उसका नाम मुलायम है। इसके बाद शिवपाल यादव को अखिलेश ने सपा का झंडा दिया है। सपा नेता सैफई में एकत्र हुए हैं। इस दौरान अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। शिवपाल के भतीजे और जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव ने उनकी गाड़ी से प्रसपा झंडा निकालकर सपा का झंडा लगा दिया। फिलहाल शिवपाल यादव की तरफ से इस बात का औपचारिक ऐलान होना अभी बाकी है।

इससे पहले मैनपुरी में प्रचंड बढ़त के बाद इटावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव और शिवपाल यादव इटावा पहुंचे। सबसे पहले अखिलेश यादव मुलायम सिंह की समाधि स्थल पर पहुंचे। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद वह सीधे चाचा शिवपाल यादव से मिलने पहुंचे।

मैनपुरी में डिंपल यादव की प्रचंड जीत में सबसे बड़ा योगदान शिवपाल यादव के क्षेत्र जसवंतनगर का रहा है। यहां से डिंपल यादव को एक लाख से ऊपर वोट मिले। यहीं से मिली बढ़त को लेकर आगे बढ़ीं डिंपल लगातार आगे चलती रहीं।

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार मैनपुरी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने अजेय बढ़त बना ली है। डिंपल यादव को अभी तक 2,16,948 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को 2,27,608 वोट मिले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.