ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सतना में मुख्‍यमंत्री के हेलीकाप्‍टर में आई खराबी, सड़क मार्ग से गए दुर्गापुर

सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सतना जिले के रैगांव विधानसभा अंतर्गत दुर्गापुर में हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यहां शामिल होने वे जैसे ही हेलीकॉप्टर मैं सवार होकर जाने वाले थे तभी उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई जिसके कारण उन्हें सड़क मार्ग से दुर्गापुर जाना पड़ा। इसके पहले दोपहर पौने एक बजे खजुराहो से सीधे हेलीकॉप्टर द्वारा नागौद पहुंचे मुख्यमंत्री ने नागौद विधायक व खजुराहो के पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह जूदेव के घर पहुंचकर नागेंद्र सिंह जूदेव के भाई कांति देव सिंह जूदेव के निधन पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वजनों से मुलाकात की।

इसके पश्चात वे नागौद के हेलीपैड से रैगांव विधानसभा क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के लिए उड़ान भरने वाले थे लेकिन हेलीपैड में ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर उड़ नहीं सका और उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव करते हुए उन्हें सड़क मार्ग से दुर्गापुर ले जाया गया है जहां वे हितग्राही सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे भाजपा के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे और बूथ विस्तार कार्यक्रम सहित संगठन ऐप की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्‍साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ता पहले से कार्यक्रम स्‍थल पहुंच गए थे।

ये रहे शामिल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्व. कांतिदेव सिंह जूदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रभारी मंत्री डाॅ कुंवर विजय शाह, विधायक नागेन्द्र सिंह, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, कमिश्नर अनिल सुचारी, कलेक्टर अनुराग वर्मा भी उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.