ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हाईकोर्ट ने शाहजहांपुर के निरीक्षक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का दिया आदेश

प्रयागराज| पॉक्सो अधिनियम की विशेष अदालत ने शाहजहांपुर कोतवाली के निरीक्षक अमित कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है। न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव ने नाबालिग से दुराचार तथा छेड़खानी के मामले की सुनवाई के दौरान सूचना देने के बावजूद कोर्ट नहीं आने पर नाराजगी जताई।कोर्ट ने कहा, संग्रामगढ़ थाने में तैनात रहे तत्कालीन निरीक्षक और विवेचक अमित कुमार पांडेय का रवैया ठीक नहीं है।  उन्होंने शाहजहांपुर के एसएसपी तथा एसपी को पत्र लिखकर कहा, प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाने में तैनात रहे निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने दुराचार तथा छेड़खानी के मामले की विवेचना की थी। कोर्ट में गवाही के लिए निरीक्षक को कई बार सूचना देकर बुलाया गया।इसके बावजूद वह नहीं आ रहे हैं, ऐसे में कामकाज प्रभावित हो रहा है। कोर्ट ने निरीक्षक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। निर्देश दिया कि अमित पांडेय को गिरफ्तार कर 15 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.