ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे अपराध, बिहार और नेपाल में बेचते थे

महराजगंज: महाराजगंज में पुलिस ने वाहन चोरों के अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा किया है। खुलासे में पता चला कि गिरोह का एक सदस्य किन्नर के प्यार में बाइक लिफ्टर बना तो दूसरे ने महंगे शौक और अय्याशी के चक्कर में बाइक चोरी करने लगा। इसके अलावा तीसरा आरोपी पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है। चोरी की आठ मोटरसाइकिल के साथ तीनों वाहन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।घटना का मास्टर माइंड अमन मिश्रा घुघली थाना के बरवा चमैंनिया गांव का रहने वाला है। जबकि दूसरा बाइक चोर शिवा दुबे घूघली थानाके बरगदवा माधोपुर का ही निवासी है। जबकि तीसरा जितेंद्र गिरी कोतवाली थाना के लखिमा थारुवा का निवासी है। ये बदमाश भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों की बाइक टारगेट कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और बाइक को बिहार और नेपाल में बेच दिया करते थे।अपराधियों के कब्जे से बरामद चोरी की बाइक।महंगे शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरीघटना के मास्टर माइंड अमन मिश्रा ने बिहार बार्डर स्थित सेवरही के एक किन्नर के प्यार में पागल होकर चोरी की राह पकड़ी। जांच में यह भी पता चला है कि तीनों अभियुक्त रईस घर की बिगड़ैल औलाद हैं। पकड़े गए तीन अभियुक्तों में एक जितेंद्र गिरी के विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महंगे शौक पूरा करने के लिए अच्छे घर के लड़के बाइक चोरी की घटना में संलिप्त थे। इनके कब्जे से कुल 8 मोटरसाइकिल बरामद किये हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.