ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुरुद्वारे की छत से कूदी 12वीं की छात्रा, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के राजवाड़ा के पास स्थित गुरुद्वारे की छत से नाबालिग युवती ने कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग युवती को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया है।

दरअसल इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के एक गुरुद्वारे से 17 साल की 12 वीं क्लास की छात्रा द्वारा कूदकर जान देने की कोशिश की गई। युवती द्वारा छत से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती किया है। वही घटना के बाद पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस की मानें तो युवती 17 साल की नाबालिग है और 12 वीं क्लास की छात्रा है।

वह गुरुद्वारे में कीर्तन के लिए पहुंची थी और गुरुद्वारे की छत से इसने कूदकर आत्महत्या की कोशिश की है। वह अपने नाना नानी के साथ इंदौर के संगम नगर की रहती है और गुरु नानक पब्लिक स्कूल की छात्रा है और उसमें कुछ अपनी कॉपी में लिखा है पर वह क्लियर नहीं है। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। युवती की हालत में सुधार के बाद उससे पूछताछ की जाएंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.