ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रायपुर में तीन फरवरी को राहुल गांधी करेंगे भूमिहीन न्याय योजना का शुभारंभ

रायपुर। राज्य सरकार की बहुप्रतीक्षित राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ तीन फरवरी को होगा। इसके लिए नवा रायपुर के राज्योत्सव स्थल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

अफसरों ने बताया कि तीन फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में भूमिहीन न्याय योजना के साथ ही नवा रायपुर में प्रस्तावित सेवाग्राम का भूमिपूजन भी होगा। साथ ही फरवरी के पहले सप्ताह में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाना प्रस्तावित है। बता दें कि राजीव गांधी भूमिहीन न्याय योजना के तहत सरकार हितग्राहियों को हर वर्ष छह हजार रुपये तीन किस्तों में देगी। यह योजना पहले गणतंत्र दिवस से शुरू होनी थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था।

तीन किश्तों में दी जाएगी धनराशि

राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत चिन्हित हितग्राहियों को तीन किस्तों में छह हजार रुपये दिया जाएगा। किस्तों का भुगतान अक्षय तृतीया, तीजा और दिवाली के मौके पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमिहीन परिवारों को लाभांवित करने कि छत्तीसगढ़ सरकार की यह अभिनव योजना है। इस तरह की योजना देश के अन्य राज्यों में कहीं नहीं है। अफसरों के अनुसार सरकार ने इस योजना के लिए वर्ष 2021 -22 के बजट में 200 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। शुभारंभ के दिन प्रथम किस्त सीधे भूमिहीन परिवारों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के तहत भूमिहीन ,मनरेगा मजदूर सहित नाई, धोबी, लोहार, पुजारी भी लाभांवित होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.