अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जे एन एल कॉलेज उपविजेता
खगौल। स्थानीय जे.एन. एल. कॉलेज खगौल में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कॉलेज के उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कॉलेज के खेल समिति के अध्यक्ष डॉ एस एस इमाम, डॉ शुभांगी त्रिपाठी, डॉ मेधावी सुदर्शन, डॉ अनूप कुमार झा ने खिलाड़ियों को समानित किया।
ज्ञात हो कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन टी पी एस कॉलेज पटना में आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में ए एन कॉलेज विजेता तथा जे एन एल कॉलेज उपविजेता रहे थे।