पुनपुन नगर पंचायत के जनता को सेवक बनकर सेवा करूंगा:-हेमंत कुमार रंजन
पुनपुन। पुनपुन नगर पंचायत की जनता से हेमंत कुमार रंजन उर्फ पप्पू चंद्रवंशी मिलकर अपना विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि जनता मुझे मुख्य पार्षद के रूप में चुनता है तो मैं एक सेवक बनकर सेवा करूंगा। जनता को मेरे दरवाजे पर आने नहीं दूंगा बल्कि स्वयं उनके दरवाजे पर जाकर काम करूंगा। उन्होंने यही बताया कि छोटे-छोटे व्यवसाय फुटपाथ पर व्यापार करने वाले लोगों के लिए मंडी का निर्माण करूंगा। एक बार सेवा करने का मौका दे। अच्छे सेवक बनकर सेवा करूंगा इसीलिए हमें भारी मतों से विजय बनाने के लिए क्रमांक संख्या 13 वैन छाप पर बटन दबाएं ताकि पुनपुन नगर पंचायत का संपूर्ण विकास हो सके।