ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आवास पर बड़ी संख्या में लोगों ने टेलीविजन पर सुना

 कटिहार। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के आज मन की बात का 96 संस्करण पूर्व उपमुख्यमंत्री, लोक लेखा समिति के सभापति ,सदर विधायक तार किशोर प्रसाद के आवास पर श्री प्रसाद के संग ही बड़ी संख्या में लोगों ने टेलीविजन पर सुना। प्रधानमंत्री ने साल 2022 के आखिरी मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साल 2022 की घटनाओं पर चर्चा करते हुए बताया कि हमें इसके साथ ही भविष्य की तैयारी में जुट जाना चाहिए।
उन्होंने कहा साल2022″ एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना का विस्तार की वजह से जाना जाएगा।
उन्होंने बताया कि अतीत का अवलोकन हमेशा हमें वर्तमान और भविष्य की तैयारियों की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि साल 20 22 कई मायनों में बहुत ही प्रेरक वह अद्भुत रहा।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए कहा कि आज अटल जी का जन्मदिन है।वे एक महान राजनेता थे। जिन्होंने देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के हृदय में उनके लिए खास स्थान है।
उन्होंने जी-20 समूह की चर्चा करते हुए बताया कि इस साल जी-20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भारत को मिली है।साल 2023 में हमें जी-20 को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है। प्रधानमंत्री ने लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दी और कहा आज दुनिया भर में धूमधाम से क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है। यह जीसस के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है।
उन्होंने नमामि गंगे व अन्य अनेक योजनाओं की चर्चा के साथ ही करोना को लेकर देशवासियों को सचेत करते हुए कहा कि कई देशों में करोना बढ़ रहा है।इसलिए हमें मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है।
हम सावधान रहेंगे तो सुरक्षित भी रहेंगे और हमारे उल्लास में कोई रुकावट भी नहीं पड़ेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.